गरीबी की परिभाषा : गरीबी एक ऐसी स्थिति है जहाँ एक व्यक्ति के पास वित्त्य संसाधनों की कमी होती है और वह बुनयादी न्यूनतम जीवन स्तर का खर्च नहीं उठा सकता है |
गरीबी की रेखा की गणना : NSSO के डेटा के आधार पर –नीति आयोग – सांख्यकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा
भारत में गरीबी आकलन समितियाँ :
- वी.एम दांडेकर और एन. रथ गरीब समिति ( 1971 )
- अलघ समिति ( 1979 )
- लकड़वाला समिति ( 1993 )
- तेंदुलकर समिति ( 2009 )
- सी. रंगराजन समिति ( 2012 )
भारत में गरीबी का आकलन क्यों जरुरी है |
- भारतीय संविधान एक सामान समाज का वादा करता है |
- इससे सरकार को गरीबी उन्मूलन के लिए नई रणनीति और योजना बनाने में मदद मिलती है |
- कल्याणकारी योजनओं की सफलता या असफलता और अन्य प्रभाव जांचने में सहयता मिलती है |
गरीबी के प्रकार :
- संपूर्ण गरीबी
- तुलनात्मक गरीबी
- ग्रामीण गरीबी
- शहरी गरीबी
भारत में गरीबी के कारण :
- तेजी से बढ़ती आबादी |
- कृषि में कम उत्पादकता |
- संसाधनों का कम उपयोग |
- आर्थिक विकास की धीमी दर
- महॅगाई में वृद्धि |
- बढ़ती बेरोजगारी |
शहरी निर्धनता ( URBHAN POVERTY ) : पिछले 100 वर्षो में , भारत की जनसँख्या में तेजी से व्रद्धि हुई है | वर्ष 1901 में भारत की शहरी जनसँख्या 25 मिलियन थी जो वर्ष 2011 में बढ़कर 377 मिलियन हो गई है | जो देश की जनसँख्या का लगभग 31.2 प्रतिशत है | 2011 की जनगणना के अनुसार , शहरों की लगभग 17.7 % जनसँख्या मलिन बस्तियों में रहती हैं | केंद्रीय स्तर पर आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय , शहरी निर्धनों के विकास के लिए एक नोडल एजेंसी है |
केंद्र सरकार द्वारा शहरी निर्धनों के विकास के लिए चलाई गई योजनाये निम्न्लिखीत हैं |
- प्रधानमंत्री आवास योजना ( शहरी )
- डेवलपिंग ऑफ़ अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग काम्प्लेक्स
- दीनदयाल अंत्योदय योजना — राष्ट्रिय शहरी जीविकोपार्जन मिशन
- प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना
- अटल पेंशन योजना
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम और निति ( POVERTY ALLIVATION PROGRAMME AND POLICIES ):
गरीबी उन्मूलन का उद्देश्य उन परिवारों को जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं , उन्हें भोजन, धन तथा आधारभूत वस्तुओ को उपलब्ध कराकर देश में गरीबी दर को घटाना हैं |
भारत के योजना आयोग के अनुसार , सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय द्वारा किये गए उपभोक्ता वयय सर्वेक्षेण के आधार पर देश में गरीबी के स्तर का अनुमान लगाया जाता हैं |
गरीबी उन्मूलन क्या हैं ? ( WHAT IS POVERTY ALLIVATION ?)
गरीबी उन्मूलन देश से गरीबी हटाने के लिए आर्थिक और मानवीय तरीके से उठए गए कदमो का समहू है | आंकड़ों के अनुसार , 2011 में , भारत में 268 मिलियन लोग प्रति दिन 2 डॉलर से कम पर जीवनयापन कर रहे थे |
गरीबी रेखा से नीचे ( BPL ) क्या है ? ( WHAT IS BELOW POOR LINE )
गरीबी रेखा से निचे को आर्थिक रूप से कमजोर लोगो और परिवारों की पहचान के रूप में उपयोग किया जाता है | BPL भारत सरकार द्वारा एक सीमित आय से कम आय वाले परिवारों और व्यक्तियों को गरीबी रेखा से निचे मन जाता है |