परिचय : खाद्य सुरक्षा वह अवस्थिति है जब स्वस्थ एवं सक्रीय जीवन यापन के लिए निरंतर पर्याप्त ,सुरक्षित एवं पोषक खाद्य की उपलब्ध्ता एवं इसकी पहुँच सुनिश्चित हो | पूर्वव्रती योजना आयोग के अनुसार , भारत में खाद्य सुरक्षा मानक प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति शहरी क्षेत्रों में 2100किलो कैलोरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 2400 किलो कैलोरी मन जाता है |
वैशिवक खाद्य सुरक्षा सूचकाँक 2022 के अनुसार ,भारत में कुपोषण का प्रसार 16.3% है | जिसमे 30.9 % बच्चे नाटे, 33.4 % कम वजन के तथा 3.8 % मोठे है |
खाद्य सुरक्षा के तीन महत्वपूर्ण घटक है :
- भोजन की उपलब्धता
- भोजन तक पहुँच
- भोजन का अवशोषण
खाद्य सुरक्षा कानून :
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम ,2013 :
- इस अधिनियम का उद्देश्य लोगो को वहनीय कीमतो पर खाद्य एवं पोषण सुरक्षा उपलब्ध करना है |
- इस अधिनियम में 75 प्रतिशत की की ग्रामीण जनसँख्या तथा 25 प्रतिशत की शहरी जनसँख्या को सब्सिडीयुक्त खाद्यान्न उपलब्ध करना है |
- महिलाओ और बच्चो के लिए पोषणिक सहायता व गर्भवती महिलाओ को गर्भावस्था के दौरान तथा बच्चे के जन्म के बाद 6 महा तक 6000 रुपए लाभ की हक़दार होगी
- प्राप्त अनाज या भोजन उपलब्ध न होने पर खाद्य सुरक्षा भत्ता का प्रावधान किया गया है |
खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम :
- सार्वजानिक वितरण प्रणाली
- मिड डे मील योजना
- एकीकृत बाल विकास योजना
खाद्य और सार्वजानिक वितरण विभाग का उदेश्य निम्नलिखित कार्यो के माध्यम से खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है |
- भोजन की खरीद
- भोजन का भंडारण
- खाद्यान वितरण
- चीनी क्षेत्र का विनियमन
भारत में खाद्य सुरक्षा से संबंधित चुनौतियाँ :
- अपर्याप्त बुनयादी ढाँचा : खराब सड़के , भंडारण की कमी
- खराब कृषि पद्धतियाँ : कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग , आधुनिक भंडारण तकनीकों की कमी
- खराब मौसम की स्थिति : बाढ़ ,सूखा , लू
- अपर्याप्त आपूर्ति श्रंखला : परिवहन , भंडारण
- छोटे खेत : आधुनिक कृषि पद्धति और तकनीकों को अपनाने में मुश्किल
खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उपाय :
- कृषि उत्पादन प्रणाली और अनुसंधान में निवेश को बढ़ाना चाहिए |
- आधुनिक कृषि तकनीक के प्रयोग को प्रोत्साहन देना चाहिए |
- सार्वजनिक निजी भागीदारी को बढ़ाना चाहिए |
- सतत कृषि प्रथाओं को प्रोत्साहित करना चाहिए |
खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना क्यों जरुरी है :
- जनसंख्या की पोषण संबंधी आवश्यकता को पूरा करने के लिए |
- गरीबी को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है |
- आर्थिक विकास में सहायक , 70 प्रतिशत आबादी कृषि कार्यो में संलगन है |